Explore

Search

Sunday, November 29, 2026, 8:08 am

Sunday, November 29, 2026, 8:08 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राष्ट्रीय वयोश्री योजना से उठाए लाभ

नई दिल्ली . उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों को होने वाली शारीरिक परेशानियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार राष्ट्रीय वयोश्री योजना संचालित कर रही है। इसके तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं।

योजना के प्रमुख लाभ

  • चलने-फिरने में परेशानी वाले बुजुर्गों को वॉकर, छड़ी और व्हीलचेयर जैसे उपकरण दिए जाते हैं।
  • सुनने में कठिनाई होने पर हियरिंग एड उपलब्ध कराया जाता है।
  • दृष्टि संबंधी जरूरतों के लिए चश्मा दिया जाता है।
  • दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए जरूरी सहायक सामग्री दी जाती है।
  • लाभार्थियों की जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor