Explore

Search

Sunday, July 12, 2026, 10:33 pm

Sunday, July 12, 2026, 10:33 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जोधपुर के संवित् धाम में मनाएंगे व्यास पूर्णिमा महोत्सव, देश विदेश से सैंकड़ों साधक भाग लेंगे

-स्वामी नारायण गिरि महाराज ने अपनी सहमति प्रदान की

भरत जोशी. जोधपुर

परमहंस परिव्राजकाचार्य स्वामी ईश्वरानन्द गिरिजी महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी में स्थापित संवित् धाम आश्रम में श्रीव्यास पूर्णिमा गुरु महोत्सव जुलाई में आयोजित किया जायेगा जिसमें भारत के विभिन्न शहरों के साथ साथ अमेरिका, दुबई, कनाड़ा, लंदन सहित विश्व के अनेक देशों से साधक जोधपुर पहुंचेंगे। तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव जोधपुर में आयोजित करने के लिये संत सरोवर, सोमाश्रम, अर्बुदाचल के महन्त स्वामी संवित् नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी जिसमें आबू, काछोली, गांधीनगर, जोधपुर, फलोदी आश्रम के साथ साथ जालोर, सूरत, बड़ोदा, दिल्ली, भरतपुर, बैंगलुरु, चैन्नई, पुडुचेरी, अमेरिका, कनाड़ा, दुबई केन्द्रों के साधकों ने भाग लिया। सभी साधकों व केन्द्रों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव दिया कि इस बार श्रीव्यास पूर्णिमा महोत्सव जोधपुर में आयोजित किया जाये जिस पर स्वामी नारायण गिरि महाराज ने अपनी सहमति प्रदान की।

जोधपुर संवित् साधनायन संस्थान की अध्यक्षा रानी उषा देवी ने बताया कि स्वामी ईश्वरानन्द गिरिजी महाराज के सानिध्य में प्रति वर्ष गुरु पूर्णिमा व्यास महोत्सव प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और ज्योतिर्लिंग क्षेत्र में होती रही है। इस वर्ष की गुरु पूर्णिमा आयोजन के लिये भी सन्त सरोवर, माउन्ट आबू, ईश्वराश्रय आश्रम काछोली स्वरुपगंज, शंकरालोक आश्रम गांधीनगर अहमदाबाद, नेपाल, हरिद्वार, अयोध्या और जोधपुर का प्रस्ताव आया। विस्तार से चर्चा के बाद समय की कमी को देखते हुए जोधपुर संवित् धाम आश्रम में इस वर्ष आयोजन के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

वर्चुअल बैठक में सन्त सरोवर आश्रम, आबू से योगेन्द्र सिंह गहलोत, निरंजन सोनी, ईश्वराश्रय आश्रम काछोली से भरत रावल, शंकरालोक आश्रम गांधीनगर से रसिक भाई पण्ड्या, सुधीर श्राफ, संवित् साधनाश्रय आश्रम फलोदी से कमल थानवी, प्रदीप जोशी, दिल्ली से कालीराम शर्मा, अजय मुंशी, बैंगलूरु से राघवेन्द्र, ईन्दूप्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, संवित् धाम आश्रम जोधपुर से रानी उषा देवी, डा सी एस कल्ला, भरत जोशी, शेखर थानवी, श्यामकिशन बोहरा, महेश हर्ष, पण्डित नवरतन व्यास, अश्विनी व्यास, जालोर से गिरधर बंसल, सूरत और बड़ौदा से कांति भाई और मनसुख भाई, अमेरिका से श्रीनिवास बालाजी सहित अनेक साधक उपस्थित थे। सभी की सहमति के बाद प्रस्ताव पर स्वामी नारायण गिरि महाराज ने प्रस्ताव अनुमोदन कर इस वर्ष श्रीव्यास पूर्णिमा गुरु महोत्सव जोधपुर संवित धाम आश्रम में आयोजित करने के लिये आज्ञा प्रदान की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor