Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 7:26 am

Friday, August 28, 2026, 7:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पूनम स्वामी का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु में पीएचडी में चयन

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

नागौर जिले के मेड़ता उपखंड के बीटन निवासी पूनम स्वामी पुत्री रामेश्वर वैष्णव का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस बेंगलुरु में पीएचडी में चयन होने पर परिवार व ग्रामीणों ने बधाई देते हुए अभिनंदन किया। वहीं स्वामी ने करीब आधा दर्जन से अधिक विभिन्न स्तर के एग्जाम क्रेक किया।
पूनम स्वामी मेड़ता उपखंड के बीटन निवासी जिसका जन्म 7 जुलाई 2000 को हुआ उसने प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय गांव के प्रकाश शिक्षण संस्थान में कक्षा प्रथम से 11वीं तक की उत्तीर्ण करने के बाद बोरुंदा कस्बे के श्री सबल संस्कार भारती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से साइंस वर्ग से 74 प्रतिशत से पास की। इसके आगे की पढ़ाई बीएससी लाचू कॉलेज जोधपुर व एमएससी केमिस्ट्री लाचू कॉलेज जोधपुर से की। उसके बाद B.ed भी बोरुंदा के श्री सबल शिक्षक महिला प्रशिक्षण संस्थान से की। पूनम स्वामी ने जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी, नेट, जेआरएफ जिसमें आल इंडिया 72 वीं रैंक प्राप्त की। गेट 2022, 2023 और 24 जिसमें 2024 में ऑल इंडिया रैंक 545 प्राप्त की। इसके बाद इसका चयन इंडियन इंस्टीट्यूट साइंस बेंगलुरु फिजिकल केमिस्ट्री में पीएचडी के लिए चयन हुआ। जिसमें पूरे भारतवर्ष से सात विद्यार्थियों का ही चयन हुआ। इस चयन को लेकर रामेश्वरदास, ओमप्रकाश, बीटण सरपंच पुरुषोत्तम, वासुदेव, विरेन्द्र, भंवरदास उबासी, मूलचंद उबासी, किशनदास टांकला, मदनदास रूपाथल, बंशीदास दुस्ताऊ, मुन्नादास माथासुख, रामाशंकर रालिया रूपाथल सहित कई ग्रामीणों ने बधाई देते हुए पुनम स्वामी को माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor