Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 8:49 pm

Friday, July 10, 2026, 8:49 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

तीर्थयात्रा कर जोधपुर पहुंचे भक्तों का किया भव्य स्वागत

पंकज जांगिड़. जोधपुर

खंडेलवाल समाज के 22 लोगों का एक समूह गोविंद खंडेलवाल के नेतृत्व में जोधपुर से जयपुर, हरिद्वार, ऋषिकेश, यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की बस द्वारा तीर्थयात्रा कर आज शाम सकुशल जोधपुर पहुंचा।

गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि जोधपुर पहुंचने पर सबसे पहले गाजे-बाजे और मंगल गीतों के साथ नृत्य करते हुए ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज से सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी ने सामुहिक संकीर्तन भी किया। तीर्थयात्रियों के परिजनों ने महंत श्रीधरगिरी महाराज और सभी तीर्थयात्रियों का भव्य स्वागत किया और प्रसादी का आयोजन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor