Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 6:27 am

Wednesday, August 26, 2026, 6:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पौधे लगाकर संरक्षण का जिम्मा लेते हुए पुलिस स्थापना दिवस मनाया

थानाधिकारी देवकिशन के नेतृत्व में दर्जन भर छायादार पौधे लगाए

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

बोरुंदा पुलिस थाने में पुलिस स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पुलिस की प्रक्रिया एवं कानून के बारें में जानकारी प्राप्त की। तथा थाना परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
थानाधिकारी देवकिशन ने बताया कि प्रतिवर्ष 16 अप्रैल को पुलिस दिवस मनाया जाता है। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण उच्च अधिकारियों निर्देश अनुसार बुधवार को थाना परिसर में पुलिस स्थापना दिवस की 75 वीं वर्ष गांठ के रूप में मनाया गया। इस मौके पर नालंदा स्कूल के 2 दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने थाना परिसर में पहुंच कर एसएचओ कार्यालय, मलखाना, हवालात, बैरक, एच एम कार्यालय, कंप्यूटर कार्यालय, मैस, महिला डेस्क सहित थाना परिसर की भौगोलिक स्थिति के बारें में जाना। वहीं थानाधिकारी देवकिशन ने विद्यार्थियों को नए कानून के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षित यातायात के नियमों की पालना करने की सीख दी। विद्यार्थियों ने मुकदमा दर्ज करने तथा उसे ऑनलाइन करने व प्रिंट निकालना सहित कई प्रकार की जानकारियां ली। वही थाना परिसर में करीब एक दर्जन पौधारोपण कर उसका सार संभाल करने सहित पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान थानाधिकारी देवकिशन, सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार मीणा, मुख्य आरक्षी श्रीराम मीणा, एचसी रामनिवास, रामेश्वर नेहरा, सुषमा, बद्री नारायण मीणा, गौतम खदाव, दिनेश पांगा, जनप्रतिनिधि यशराज दाधीच, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गाराम सुथार, नालंदा विद्यालय के कुलदीप देथा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]