Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:43 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

225 मीट्रिक टन अवैध बजरी जब्त

पुलिस, राजस्व व माइनिंग तीनों विभाग ने संयुक्त कार्यवाही की

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

बोरुंदा थाना क्षेत्र के अवैध बजरी खनन को लेकर मुरकासनी गांव एक खेत में बोरुंदा पुलिस, राजस्व विभाग व माईनिंग विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान 225 मैट्रिक टन अवैध बजरी का भंडार जब्त करने में सफलता प्राप्त की।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी देवकिशन मय टीम द्वारा राजस्व विभाग एवं माईनिंग विभाग के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सरहद कंवरिया नगर (मूरकासनी) में खेत खसरा नम्बर 146 किस्म गै. मुमकिन जमीन पर 225 मैट्रिक टन अवैध बजरी का भंडारण पाया गया। जिस पर अवैध बजरी का भंडारण को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। कार्यवाही में थानाधिकारी देव किशन, कांस्टेबल रामेश्वर नेहरा, दिनेश पांगा, सुभाष व राजस्व विभाग तथा माईनिंग विभाग की टीम की मुख्य भूमिका रही है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]