Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 4:47 am

Wednesday, August 26, 2026, 4:47 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ईद उल अजहा को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

स्थानीय पुलिस थाने में ईद उल अजहा को लेकर शनिवार शाम को पुलिस जनसहभागिता की बैठक आयोजित हुई जिसमें शांति व सौहार्द के साथ ईद मनाने को लेकर व विभिन्न पुलिस सबंधी समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित हुई।
ईद उल अजहा को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए थाना अधिकारी देवकिशन ने कहा कि इस त्यौहार को लेकर शांति और सौहार्द बना रहे इसके लिए सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तथा किसी भी बात को लेकर तुरंत पुलिस थाने को सूचना देने का आग्रह किया। वहीं कई ग्रामीणों ने रात्रि में होने वाली चोरियों को लेकर गस्त बढ़ाने, धर्म कांटे की ट्रैफिक समस्या, साइबर क्राइम व स्मैक प्रचलन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आग्रह किया जिसमें थाना अधिकारी देवकिशन ने हर संभव पुलिस कार्यवाही व सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जनप्रतिनिधि बक्साराम कच्छावा, यशराज दाधीच, हरिसिंह भाटी, भंवरराम मेघवाल, इस्माइल कुरैशी, नारू चाचा, असलम कुरैशी, सुरेन्द्र वैष्णव, ओमप्रकाश जाखड़, बलदेव खदाव मादलिया, पप्पूराम भुडाणिया, कालूतेली, जितेंद्र माली, एएसआई महेशकुमार मीणा, मुख्य आरक्षी सुखी चौहान, दिनेश कुमार पांगा रामेश्वर मेलाना, सुषमा, कमलेश, गौतम खदाव, राधेश्याम, सुखदेव डूडी व मनराज सहित कई ग्रामीण व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]