Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:40 am

Sunday, October 18, 2026, 8:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया

शिव वर्मा. जोधपुर

पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त राजेंद्रसिंह के निर्देशानुसार 17 जून को शाम 7 बजे से 18 जून को शाम 7 बजे तक काला शिशा, बिना नम्बरी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट, बम्पर लगे वाहन, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व अन्य एमवी एक्ट के तहत् कार्यवाही करने हेतु सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में समस्त पुलिस थाना वृताधिकारीगण के सुपरविजन में मॉनिटरिंग कर समस्त थानाधिकारी को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में किसी एक स्थान पर 4-4 घण्टे की 6 शिफ्ट बनाकर लगातार 24 घण्टे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर काला शिशा, बिना नम्बरी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट, बम्पर लगे वाहन, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व अन्य एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करने केे निर्देश दिए गए ।

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर क्षेत्र में सघन नाकाबन्दी वाहन चैकिंग अभियान के दौरान कुल 1231 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत् चालान की कार्यवाही की गई । जिसमें काला शिशा- 132, बिना नम्बरी-45, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट-36, बम्पर लगे वाहन-176, तीन सवारी-163, बिना हेलमेट-441, बिना सीट बेल्ट-74 व अन्य एमवी एक्ट- 164 कार्यवाही की गई। आमजन से अपील की जाती है कि यातायात नियमों की पूर्णता पालना करें। स्वयं के जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन को खतरे में न डालें। जोधपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध इस प्रकार अभियान आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor