सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
कृषि खंड जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार डा. जी.आर. मटोरिया ने भोपालगढ़ में कृषि आदान विक्रेताओं यहां आकस्मिक निरीक्षण कर खरीफ आदान व्यवस्था का लिया जायजा। अतिरिक्त निदेशक कृषि जोधपुर डा. जी.आर. मटोरिया ने कहा कि खरीफ कृषि आदान व्यवस्था की सुनिश्चिता के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान किसानों को समय पर मिले। बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक निरीक्षण अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय समय अच्छे गुणवत्ता के लिए कृषि आदान के नमूने लेकर जांच में भिजवाये। खेतीं सिचांई जल का संचय एवं कुशलतम उपयोग के लिए सिचांई पाईपलाईन, खेततलाई, मल्च इत्यादि का खेतीं में उपयोग का महत्व के बारें में किसानों को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। कृषि-उद्यान में किसानों के लिए देय सुविधाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने का अधिक से अधिक प्रयास करने को लेकर दिया निर्देश। सहायक निदेशक कृषि विस्तार जोधपुर महेन्द्रसिंह ने कृषि आदान खुदरा विक्रेताओं के यहां स्टाँक सम्बंधित जानकारी लेते हुये अच्छी किस्मों के बीज इत्यादि के बारे में निर्देशित किया।इस मौके पर कृषि अधिकारी एवं कृषि आदान निरीक्षक जोधपुर नेमाराम पटेल, कृषि अधिकारी एवं कृषि आदान निरीक्षक जोधपुर राजेन्द्र गढवाल ने कृषि आदान बीज के नमूने भी लिए गए।




