Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 7:37 am

Thursday, August 27, 2026, 7:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सीएटीसी कैंप से लौटे एनसीसी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

बोरुंदा के छात्र छात्राओं ने 15 मेडल प्राप्त किए

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

बिलाड़ा के आरडीपीएस पब्लिक स्कूल में चले सीएटीसी कैंप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरुंदा के एनसीसी प्रथम वर्ष के एनसीसी केडेडट्स ने भाग लिया। शिविर पूर्ण होने शुक्रवार को बोरुंदा लौटने पर एनसीसी केडेडट्स का स्वागत किया गया।
एनसीसी ऑफिसर सुमन कुमावत ने बताया कि बिलाड़ा के आरडीपीएस स्कूल में सीएटीएस कैंप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरुंदा के एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेट्स ने भाग लिया और अपना प्रदर्शन करने पर कुल 15 मेडल प्राप्त किए। कुमावत ने बताया कि फायरिंग में बेस्ट फाइटर का मेडल यशवंत ने प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं शिविर में कुल 21 कैरेट्स ने भाग लिया। सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रस्तुति का उत्तम प्रदर्शन कर छात्राओं ने लेडीज अटैक पर रोल प्ले पेश किया। जिसमें सभी बालिकाओं को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। जिसमें प्रियंका, संजू, प्रियंका मेघवाल, अनु, अंजलि, मोनिका ने प्रस्तुत दी। इसी कार्यक्रम में विजय, रामकरण, नरेंद्र, मोहित और नरेंद्र ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 10 दिवसीय शिविर में फायरिंग, दौड़, वॉलीबॉल, खोखो, स्विमिंग सहित विभिन्न आयोजित कार्यक्रमो में भाग लेकर अपना बेहतर प्रदर्शन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor