Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 7:36 am

Thursday, August 27, 2026, 7:36 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास हुआ

हरि आदर्श शिक्षण संस्थान में मुख्य अतिथि थानाधिकारी देवकिशन के नेतृत्व समारोह आयोजित हुआ

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

थाना अधिकारी देवकिशन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम श्री हरि आदर्श शिक्षण संस्थान के समारोह को संबोधित कहा कि करो योग रहो निरोग। थाना अधिकारी ने योग कि विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से विभिन्न बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है विद्यालय के सचिव अशोक कुमार गहलोत ने कहा कि प्रतिदिन योग अभ्यास करके व्यक्ति सभी बीमारियों से बचा जा सकता है। विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों व शिक्षकों तथा ग्रामीणों को योग ट्रेनर पदमसिंह नरूका ने विभिन्न योगासन करवाते हुए निरोग रहने की सीख दी। योग दिवस पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश टेलर सहित शिक्षकों व ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। श्री सबल शिक्षण संस्थान, डॉक्टर राधाकृष्णन उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा पैराडाइज विद्यालय में भी योगाभ्यास किया गया। जिसमें लक्ष्मणसिंह देवल, रामकरण देथा, बाबूलाल भाकर, महेंद्र भाकर, राजेंद्र टाक व पूनम टाक सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor