सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
भारत की सबसे बड़ी एग्रो केमिकल कंपनी युपीएल द्वारा ग्राम बोरुंदा के महादेव नगर स्थित भंवरियों की ढाणी में किसान संगोष्ठी का आयोजन शिव एग्रो एजेंसी के तत्वावधान में किया गया।
इस किसान संगोष्ठी में किसानों को फसलों के बीज उपचार में इलेक्ट्रान दवाई के बारे में बताया गया जिसमें एक ही दवाई से फसल का संपूर्ण बीजोपचार संभव है। इस उत्पाद के उपयोग करने पर किसानों के 2.5 लाख रुपए प्रति लीटर तक का बीमा सुविधा के बारे में भी बताया गया। संगोष्ठी में किसानों की सबसे बड़ी समस्या खरपतवार नियंत्रण बुवाई के साथ ही करने हेतु एमिकस दवाई का उपयोग और उसके लाभ के बारे में भी चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में करें ढाई सौ से तीन सौ किसानों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में डॉक्टर सुरेश कुमार शर्मा, डॉक्टर बी एल कुमावत सहित युपीएल की पूरी टीम ने किसानों को संबोधित किया। इस दौरान राजेश भंवरिया, ढगलाराम भंवरिया, चैनाराम भंवरिया, सेठु बडियार, चेनाराम बडियार, पुखराज, रामरख, रामदेव भंवरिया, रामदेव इनाणिया, रामनिवास भंवरिया, शैतानसिंह व प्रवीण शर्मा सहित कई किसान उपस्थित रहे।




