Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:07 pm

Thursday, July 9, 2026, 5:07 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जालोर में पत्रकार 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मुकेश कुमार सुंदेशा पत्रकार मारवाड़ पत्रिका जालोर के खिलाफ की गई कार्रवाई, सरकारी कार्य में दलाली कर कमाई करवाने एवं अखबार में खबरें नहीं छापने की एवज में लेता था रिश्वत

डीके पुरोहित. जोधपुर

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी जालोर इकाई द्वारा बुधवार को कार्रवाई करते हुए मुकेश कुमार सुंदेशा पत्रकार मारवाड़ पत्रिका जालोर को परिवादी से 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भूष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय को परिवादी द्वारा एक शिकायत इस आशय की दी गई कि सरकारी कार्य में दलाली कर कमाई करवाने एवं अखबार में खबरें नहीं छापने की एवज में आरोपी मुकेश कुमार सुंदेशा पत्रकार मारवाड़ पत्रिका द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी उदयपुर चार्ज जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेंद्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी जालोर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार सुंदेशा को परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाश जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9413502834 पर चौबीस घंटे संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor