Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:47 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:47 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एमडीएमएच में शुरू किए ई-रिक्शे

शिव वर्मा. जोधपुर

एमडीएम हॉस्पिटल में ई रिक्शे शुरू किए गए हैँ। अधीक्षक डॉ. नवीन किसोरिया ने बताया कि एमडीएम हॉस्पिटल में रोटरी क्लब जोधपुर राउंड टाउन क़े सौजन्य से 5 ई रिक्शा निशुल्क उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे भर्ती मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड एवं गेट नंबर 1 एवं गेट नंबर 2 से आने वाले मरीजों को गेट से इलाज़ क़े स्थान पर निशुल्क ले जाने में मदद करेंगे। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जायेगा, ये सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, ये सुविधा चिकित्सालय प्रशासन द्वारा संचालित की जाएगी। आज क़े इस कार्यक्रम मे प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉ रंजना देसाई, उम्मेद अधीक्षक डॉ अफजल, एम जी एच अधीक्षक डॉ एफएस भाटी एवं रोटरी क्लब क़े पधारीकारी सहित चिकित्सालय क़े चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor