सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
जिले के सहायक निदेशक कृषि विस्तार जोधपुर ने कृषि क्षेत्र एवं स्थानीय कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया।
सहायक निदेशक कृषि विस्तार जोधपुर महेन्द्रसिंह ने कृषि कार्यालय में रीकार्ड संधारण का निरीक्षण किया। किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी समय-समय प्रचार-प्रसार को महत्व देने को लेकर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। किसानों को उच्च गुणवत्ता आदान मिले इसे लेकर कृषि आदान विक्रेताओं के यहां कृषि आदान का निरीक्षण किया एवं गुण नियंत्रण अभियान के तहत बीज के तीन नमूने आहरित किए गये। इस मौके पर कृषि अधिकारी राजेंद्र गढ़वाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।




