Explore

Search

Saturday, July 11, 2026, 11:15 pm

Saturday, July 11, 2026, 11:15 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर मण्डल के सानेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड के मध्य करतारपुर स्टेशन पर तकनीकी कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.07.24 से 08.07.24 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालन्धर सिटी-मुकेरियां-पठानकोट होकर संचालित होगी।
2. गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.07.24 से 08.07.24 तक जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पठानकोट-मुकेरियां-जालन्धर सिटी होकर संचालित होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor