Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 8:29 am

Thursday, August 27, 2026, 8:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलकर्मचारियों के लिए हिंदी प्रतियोगिताएं आज से

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

राजभाषा अनुभाग की ओर से रेलकर्मचारियों के लिए बुधवार से विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसके तहत बुधवार को पहले दिन ‘राजभाषा के विकास में मीडिया की भूमिका’ विषयक निबंध प्रतियोगिता,4 जुलाई को हिंदी टिप्पण व आलेखन तथा 5 जुलाई को ‘वैश्विक तापमान बढ़ने के कारण और निराकरण’ हिंदी वॉक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

सहायक कार्मिक अधिकारी नरेंद्र सिवासिया के अनुसार सभी प्रतियोगिताएं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभा कक्ष में अपराह्न 4 बजे से होगी तथा इनमें विजेता प्रतिभागियों का क्षेत्रीय व अखिल भारतीय रेलवे स्तर पर होने वाली हिंदी प्रतियोगिताओं के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में अधिकारी व कर्मचारी दोनों भाग ले सकेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor