Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 7:24 am

Thursday, August 27, 2026, 7:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जांगिड़ समाज : 200 प्रतिभाओं का सम्मान 5 जुलाई को

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान की ओर से होगा आयोजन, बैनर विमोचन किया

पंकज जांगिड़. जोधपुर

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान की ओर से आगामी 5 जुलाई को शाम 5 बजे शास्त्री नगर ‘ए’ सेक्टर स्थित श्री विश्वकर्मा पब्लिक सैकेंडरी स्कूल में जांगिड़ समाज प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसके बैनर का आज श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत भवन कार्यालय में श्री जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भगवान राम ‘फौजी’ पाखरवड़, जोधपुर जिलाध्यक्ष उत्तम जांगिड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष जसराज सुथार, जिला महामंत्री देवीलाल छड़ियां सहित विजय प्रकाश तिराणियां, कंवरलाल पाखरवड़, वासुदेव नागल, अशोक भाकरेचा, बाबुलाल आसदेव की मेजबानी में विमोचन किया गया।

जिलाध्यक्ष उत्तम सुथार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम “फौजी” पाखरवड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जांगिड़ समाज के पांचवी, आठवीं, दसवीं व बारहवीं बोर्ड में 80 प्रतिशत एवं उच्च स्तरीय शिक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशालियों तथा समाज के सरकारी विभाग से सम्मानित सरकारी कर्मचारी व अधिकारी के साथ खेलकूद, कला, संस्कृति व राजनीति आदि क्षेत्र में अपने नाम कीर्तिमान स्थापित वाली लगभग दो सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही होनहार प्रतिभाओं को विशेष उपहार के साथ स्वरुचि भोज का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रादेशिक विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उ.प्र. सरकार श्रीराम आसरे विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर गणपतलाल सुथार, महानिरीक्षक मुद्रांक एवं स्टांप जोधपुर गोमती शर्मा, श्री जांगिड़ पंचायत जोधपुर के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, पूर्व निदेशक राजसीको डॉ. अजय शर्मा, समाजसेवी व उद्यमी पुखराज पलोल, हरीश दम्मीवाल, नरेश दम्मीवाल होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor