Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 7:24 am

Thursday, August 27, 2026, 7:24 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंटस दिवस पर चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंटस का किया सम्मान

दीपक कुमार सिंघवी. जोधपुर

राष्ट्रीय डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंटस दिवस के अवसर पर लॉइन्स क्लब जोधपुर वेस्ट के द्वारा शास्त्री नगर स्थित लॉइन्स भवन में क्लब अध्यक्ष लॉइन मोहन रत्नेश जैन की अध्यक्षता में डॉक्टर एवं चार्टर्ड अकाउंटेंटस दिवस आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रणतपाल डॉ संजीव जैन एवं सम्भागीय अध्यक्ष लॉइन बबीता गुज्जर थे।

क्लब के अध्यक्ष लॉइन मोहन रत्नेश जैन ने बताया की प्रांतीय कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्य करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा मे अपना अमूल्य योगदान देने वाले 18 चिकित्सकों एवं राष्ट्र व समाज की प्रगर्ति मे अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सही सलाह देने वाले 15 चार्टर्ड अकाउंटेंटस का तिलक, माल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ट लॉइन, पूर्व अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या मे सदस्य उपस्थित रहे।

सम्मानित किए गए डॉक्टर: डॉ एल सी सिंघवी, डॉ ए सी एच माथुर, डॉ संजीव जैन, डॉ अरविन्द चौहान, डॉ चंदन कल्ला, डॉ मनीष माहेश्वरी , डॉ राजेन्द्र सिंघवी, डॉ प्रवीण जैन, डॉ प्रवेश गौतम, डॉ संदीप देवड़ा, डॉ विक्रम सिंह, डॉ प्रीतेश जैन, डॉ अलका जैन, डॉ प्रेक्षा जैन, आदि। सम्मानित किए गए चार्टर्ड अकाउंटेंटस: सी ए सुधीर भंसाली, सी ए राकेश भण्डारी, सी ए एस एस केला, सी ए धवल कोठारी, सी ए प्रशांत जैन, सी ए अभिषेक सोनी, सी ए हेमंत लोहिया, सी ए पंकज राठी, सी ए सुनील मुल्तानी, सी ए निखिल जैन, सी ए पूजा जैन, सी ए ऋषभ मुल्तानी, आदि । कार्यक्रम का संचालन सचिव ब्रह्मसिंह गहलोत एवं राजेन्द्र जैन ने किया। आकाश मेहता ने आभार प्रकट किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor