Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

महिला की हत्या, दो दोहितियों को डुबोकर मारा, महिला की बेटी पर भी हमला

  • दोहितियों के शव मिले पानी के टांके में
  • नानी का शव पड़ा मिला घर में
  • सिर पर मारी कुल्हाड़ी
  • अधिकारी हत्यारों को पकड़ने में जुटे

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

नानी और दो दोहितियों की हत्या हो गई। शहर के निकट बनाड़ स्थित नांदड़ाखुर्द गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने एक महिला की हत्या उसके घर में की जबकि दो दोहितियों को पानी टांके में डूबोकर मार डाला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के आलाधिकारीगण मौके पर पहुंचे है। मौका तस्दीक के साथ गहन छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों ने हत्यारों को पकडऩे की मांग रखी है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बनाड़ के नांदड़ा खुर्द गांव में रहने वाली एक महिला भंवरीदेवी और उसके दो दोहितियों की हत्या की गई। मृतका की दोनों दोहितियां 3-5 साल की हैं जो लक्षिता और भावना है। इनके शव पानी के टांके में मिले हैं, जबकि नानी भंवरीदेवी का शव घर में ही कमरे पर फर्श पर पड़ा मिला। उसकी खुद की बेटी संतोष पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिसका एमडीएम में उपचार चल रहा है।

डीसीपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से हत्या करना प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ है। मृतका के भी पति का भी निधन हो रखा है और वह अपने दो बेटों के पास में रह रही थी। एक बेटा उसके घर से 50 मीटर की दूरी पर ही रहता है। हत्या किसने और किस उद्देश्य से की इस बारे में पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस अधिकारी तफ्तीश के एफएसपएल टीम के साथ कार्रवाई में जुटे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor