Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:46 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:46 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राष्ट्र संत आचार्य चन्द्रानन सागर द्वारा 6 जुलाई को दी जाएगी महामांगलिक

शिव वर्मा. जोधपुर

राष्ट्र संत आचार्य चंद्रानन सागर सूरीश्वर द्वारा नगर निगम के पास स्थित महावीर नगर में मासिक रोग, शोक एवं कष्ट निवारक महामांगलिक 6 जुलाई को प्रातः 9.25 बजे दी जाएगी। प्रवक्ता दिलीप जैन ने बताया कि उपरोक्त आयोजन किशोरराज, आदित्य एवं रुचि सिंघवी परिवार द्वारा किया जायेगा।। जैन ने बताया की इससे पूर्व 5 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे भेरूबाग जैन श्वेतांबर तीर्थ से सिंघवी परिवार द्वारा सामैया करवाया जायेगा। इसके पश्चात सकल संघ की उपस्थिति में बैंड बाजों के साथ गुरुदेव महावीर नगर के लिए रवाना होंगे। जहां 6 को महा मांगलिक एवं 7 को नाकोड़ा भैरव देव के संगीतमय महा पूजन का आयोजन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई की गुरुदेव शास्त्री नगर D सेक्टर में विराजेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor