सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
ग्राम सेवा सहकारी समिति मादलिया की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जीएसटी नंबर लेने तथा बीमा क्लेम राशि नहीं आने के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव लिए गए।
ग्राम सेवा सहकारी समिति मादलिया के व्यवस्थापक महावीर देवासी ने बताया कि समिति संचालक मंडल कि बैठक अध्यक्ष मानसिंह नरुका की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें सरकारी समिति में खाद-बीज व कीट नाशक का लाइसेंस लेने के लिए जीएसटी नंबर लेने के प्रस्ताव के साथ-साथ मादलिया गांव के किसानों को बीमा बैंक व सहकारी समिति मादलिया द्वारा खरीफ फसल 2023 के तहत गांव में 80 से 85% खराबा होने के बावजूद बीमा क्लेम राशि नहीं मिलने को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस दौरान संचालक मंडल के सदस्य हनुमान प्रसाद रिणवा, नवीन कुमार दाधीच, पोकरराम प्रजापत, सोहनलाल वैष्णव, छोटूराम देवासी व रामकरण दुगस्तावा तथा शायर कंवर उपस्थित रहे।



