Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 6:28 am

Wednesday, August 26, 2026, 6:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड को राजकीय महाविद्यालय के समान राज्य वित्त पोषित घोषित करने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता पुखराज प्रजापति व अन्य ग्रामीणाें ने महाविद्यालय को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने की भी मांग की, छात्र हित में कॉलेज बंद नहीं करने की मांग उठाई
राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
सामाजिक कार्यकर्ता पुखराज प्रजापति और अन्य लोगों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित कई अधिकारियों और विभागों के साथ एमएलए आदि को ज्ञापन भेजकर राजसेस सोसायटी के तहत खोले गए नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय ग्राम झालामंड पंचायत समिति लूणी जिला जोधपुर ग्रामीण की समीक्षा करवाने और राजसेस सोसायटी द्वारा किए जाने के आदेशा को अपास्त करने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि अन्य राजकीय महाविद्यालय के समान ही इस महाविद्यालय को भी राज्य वित्त पोषित महाविद्यालय घोषित करने एवं राजकीय महाविद्यालय में नवीन संकायों में विज्ञान वर्ग एवं वाणिज्य वर्ग स्वीकृत कर स्नातकोत्तर तक क्रमोन्नत किया जाए।
प्रजापति ने कहा कि जोधपुर जिले के लूणी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झालामंड पंचायत समिति लूणी जिला जोधपुर ग्रामीण राजस्थान के आज के कन्या महाविद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति, ग्रामवासियों के द्वारा  छात्राओं के हित में उच्च शिक्षा  अध्यापन कन्या महाविद्यालय में ही कर सकें और अपना करियर के साथ-साथ नैतिक एवं बौद्धिक विकास कर सके इसी को लेकर ग्रामवासियों के द्वारा राजसेस सोसायटी के तहत खोले गए नवीन राजकीय कन्या महाविद्यालय ग्राम झालामंड पंचायत समिति लूणी जिला जोधपुर ग्रामीण की समीक्षा करवाकर राजसेस सोसायटी के द्वारा किए जाने के आदेशों को अपास्त कर अन्य राजकीय महाविद्यालय के समान ही इस महाविद्यालय को भी राज्य वित्त पोषित महाविद्यालय घोषित करने एवं राजकीय महाविद्यालय में नवीन संकायों में विज्ञान वर्ग एवं वाणिज्य वर्ग में स्वीकृत कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कर्मोन्नत करने की मांग की है।
राजसेस के 100 से ज्यादा कॉलेज राजस्थान सरकार द्वारा निकाले गये आदेश के अनुसार तत्कालीन पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा नये खोले गए महाविद्यालयो को मर्ज एवं बन्द किया जायेगा। इसी के अनुरूप राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड, पंचायत समिति लूणी जिला जोधपुर ग्रामीण मर्ज या बंद होने से रोकने एवं उसको यथावत करने बाबत। राजसेस (राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी) के तहत 100 से ज्यादा कॉलेज राजस्थान सरकार द्वारा निकाले गये आदेश के अनुसार मर्ज या बंद करने जा रही है। राजस्थान सरकार की एक हाई पावर कमेटी का गठन किया गया है जो राजस्थान सरकार के स्तर पर 303 कॉलेज का रिव्यू करेगी। राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी (राजसेस) के कॉलेज का रिव्यू करने के लिए कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडानी (कोटा ओपन यूनिवर्सिटी) को संयोजक एवं छह सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के द्वारा कॉलेज में अध्यनरत स्टूडेंट की संख्या कॉलेज में क्षेत्र की जरूरत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कॉलेज की जांच कर सौंपेंगे।  राजस्थान एजुकेशन सोसाइटी (राजसैस) छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रही है। उसी क्रम में एक छात्राओं के हित के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड जोधपुर हैं। राजस्थान सरकार राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड, पंचायत समिति लूणी, जिला जोधपुर ग्रामीण को मर्ज जा बंद करने की तैयारी में है जिससे क्षेत्र की छात्राओं के उच्च अध्ययन आगे के लिए रुक जाएगा। राजकीय कन्या महाविद्यालय झालामंड जोधपुर को राजस्थान सरकार के स्तर पर मर्ज या बंद नहीं कर यातावत रखें जाये। राजकीय कन्या महाविद्यालय में नवीन संकायों वर्ग में विज्ञान वर्ग एवं वाणिज्य वर्ग के नवीन विषय वर्ग को खोलने की स्वीकृति प्रदान करने एवं राजकीय महाविद्यालय को स्नाकोत्तर में क्रमोन्नत किया जाए।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]