राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. फलोदी
मदरसा फैजाने मुस्तफा कोयरियों की ढाणी बैंगटी खुर्द (फलोदी) में पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मेहमाने खुसूसी मौलाना मेहबूब अशफाकी नूरे की भुर्ज और मास्टर अब्दुल लतीफ सिकन्दरी के हाथों से पौधरोपण किया गया। साथ ही मदरसा के हाल का संगे बुनियाद (शिलान्यास) रखा गया। कार्यक्रम में मोहम्मद सदीक कोयरी, हाफिज अ.शकूर, वार्डपंच इलमदीन, मौलाना गुलाम रसूल, मोहम्मद खां, लतीफ खां आदि मौजूद थे। सभी ने पौधों के रखरखाव का संकल्प लिया।




