Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 6:28 am

Wednesday, August 26, 2026, 6:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी में समाज की सक्रिय 24 महिलाओं को बनाया मंदिर कमेटी का सदस्य, आराध्य देव के समक्ष दिलाई शपथ

पंकज जांगिड़. जोधपुर

बाईजी का तालाब स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में हर अमावस्या की भांति आज हवन और मंदिर कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन हुआ।

मंदिर कमेटी के सचिव एडवोकेट हरीश जांगिड़ ने बताया कि श्री जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वरलाल हर्षवाल सहित श्री पंचायत व मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों और मातृशक्ति की मेजबानी में वरिष्ठ आर्य सेवाराम बरड़वा व आर्य वीरेंद्र भाकरेचा ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के द्वारा हवन करवाया जिसमें उपस्थित समाज बंधुओं व मातृशक्ति ने आहूंतियां प्रदान कर विश्व कल्याण व शांति के साथ सभी के सुखद स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि हवन के पश्चात मंदिर कमेटी की मासिक बैठक आयोजित हुई जिसमें नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए और समाज में जागृति लाने के साथ मंदिर एवं समाज के विकास व उत्थान के लिए समाज की मातृशक्ति विनती भाकरेचा, प्रेमलता दम्मीवाल, डॉ. मोनिका आर. करल, मीरा झाला, आशा, डॉ. दिप्ति, पुजा मांकड़, रिचा शर्मा, स्नेहलता जादम, शकुंतला, राजु देवी, संतोष, संगीता, रेखा, सुशीला, सुनिता शर्मा, सरिता शर्मा, सुनिजा जांगिड़, सुखी पालड़िया, स्नेहलता करल, जयश्री जांगिड़, मिनाक्षी शर्मा, सावित्री बरड़वा, विजय सहित 24 सक्रिय महिलाओं को मंदिर कमेटी में बतौर सदस्या शामिल कर श्री पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढल द्वारा आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा के समक्ष शपथ दिलाई गई। मंदिर कमेटी की ओर से सभी मातृशक्ति का मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। आरती के पश्चात प्रसाद व अल्पाहार वितरण किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]