Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:31 pm

Thursday, July 9, 2026, 4:31 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

खोजा ने आदर्श विद्या मंदिर निर्माण में 5.21 लाख की राशि दी

भामाशाह दिग्विजयसिंह खोजा ने 2.51 से राशि बढ़ाकर 5.21 लाख की

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

निर्माणाधीन आदर्श विद्या मंदिर में निर्माण को लेकर सहयोग राशि के रूप में दिग्विजय सिंह खोजा ने 5 लाख 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। आदर्श विद्या मंदिर से जुड़े अग्रणी लोगों ने बताया कि विद्या मंदिर निर्माण में सहयोग हेतु पूर्व में 2 दो 51000 की राशि दी थी उसको बढ़ाकर 5 लाख 21000 की राशि करते हुए राशि का चेक दिया। इस दौरान प्रमुख उद्योगपति प्रभुदयाल शर्मा, बक्साराम कच्छावा, नंदकिशोर टाक, भागीरथ पूनिया, बुधाराम ठिंगला व नाथूराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। भामाशाह दिग्विजयसिंह खोजा द्वारा 5.21 लाख की घोषणा के बाद प्रमुख उद्योगपति करणसिंह मेड़तिया, हनुमान सिंह राठौड़, विक्रमसिंह राठौड़, गोपाराम भंवरिया, आदर्श विद्या मंदिर संस्था प्रधान सत्यनारायण वैष्णव, ओंकारराम बडियार, लुंबाराम गहलोत, दुर्गाराम सुथार, हुकमाराम सोलंकी, ढगलचंद आर्य, भैराराम जोशी, जगदीश भंवरिया, गिरधारी दास वैष्णव, रामावतार शर्मा, महेश शर्मा, रामावतार शर्मा, मुकेश लक्ष्कार व अनिल दाधीच तथा मुकेश शर्मा सहित कई लोगों ने भामाशाह खोजा का आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor