Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए रैली निकाली

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

महावीर इंटरनेशनल की ओर से अपने 50वें स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व शास्त्रीनगर में पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। संस्थान अध्यक्ष अमिता जैन ने बताया कि सरकार द्वारा प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध का प्रयास किया जाता है तो हमें भी घर से सामान लेने निकलने पर कपड़े की थैली लेकर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने से पर्यावरण के साथ-साथ जानवरों को भी हानि पहुंचती है। रैली के दौरान कपड़े की थैली हमारा सहारा नारा लगाया गया। इस मौके पर संस्थान द्वारा स्कूल को शीतल जल की मशीन भी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान सचिव आशा जैन, उर्मिला, हेमलता शर्मा, अंजलि मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य भावेश मुंडल ने आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor