Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:36 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:36 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नाबालिग लड़की को बरामद करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 

गजेंद्रसिंह राजपुरोहित. जोधपुर ग्रामीण

पीपाड़ शहर में साथीन के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि ग्राम साथीन के एक पीड़ित की नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और लड़की को बरामद किया जाए। ज्ञापन में बताया कि पीड़ित परिवार ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना पीपाड़ शहर में 24 जून को दर्ज करने के बाद आज तक बरामद नहीं किया गया है जिससे आहत पीड़ित परिवार को मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी रही है। पीड़िता की मां बार बार बेहोश हो जाती हैं। पीड़ित परिवार बहुत दुखी है। शीघ्र पीड़ित नाबालिग लड़की को बरामद करवाने की पुरजोर मांग की गई। इस मौके पर सुजाराम चौधरी, कानाराम चौधरी वार्ड पंच, पूर्व सरपंच बाबूलाल लीलड, नेमाराम लामरोड, जवरीलाल चौकीदार, भिकापुरी, जब्बरसीह भाटी, जेठाराम, मांगीलाल, बगदाराम प्रजापत, रामलाल सिरोही, सुनील महाराज, कानाराम कुड़िया, घेवरराम जाट, ओमप्रकाश प्रजापत, सोकिन भाई सहित अनेक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor