Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बॉस भोजनालय का भव्य उद्घाटन

25 रू. में घर जैसा भोजन, मात्र 5 रू. में नाश्ता, 7 रू. में कैसर की चाय

गजेंद्र सिंह राजपुरोहित. जोधपुर ग्रामीण

विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय, जोधपुर में ‘‘बॉस भोजनालय’’ का भव्य शुभारम्भ हुआ। अतिथि देवो भवः की भावना के तहत महामण्डलेश्वर कुशालगिरी महाराज के कर-कमलों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर देश के सबसे सस्ते भोजन ‘बॉस भोजनालय’ का उद्घाटन किया गया, इस दौरान सैंकड़ो बॉस के फैन, भक्तगण व यात्रीगण उपस्थित थे।
गो चिकित्सालय के अध्यक्ष कालुराम प्रजापत ने बताया कि ग्राम श्रीबालाजी, नागौर निवासी शंकरलालजी उपाध्याय इस बॉस भोजनालय का संचालन कर रहे है। बॉस का क्रेज जोधपुर में सबसे ज्यादा हैं, जोधपुर वासियों एवं सरदार पटेल यूनिवर्सिटी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय फेशन टेक्नोलॉजी संस्थान, इत्यादि आस-पास कॉलेजो के छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए नर सेवा-नारायण सेवा की भावना के तहत 24 घण्टे सेवा उपलब्ध हैं, खाना खाने के लिए बैठने की अच्छी सुविधा की गई है। यहां पर यहां पर आपश्री को 5 रू. में नाश्ता, 7 रू. में प्रसिद्ध कैसर की चाय एवं 25 रू. में घर जैसा भोजन मिलेगा, इसके अलावा 80 रू. में माँ के हाथ जैसा भरपेट भोजन, 100 रू. में वी.आई.पी. भरपेट भोजन मिलेगा, साथ ही आइसक्रीम, ठण्डा, चिप्स इत्यादि आईटम वाजिब रेट में मिलेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor