Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर 100 से अधिक पौधों का किया गया रोपण

पर्यावरण सरंक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक : प्रोफेसर प्रजापति

गजेंद्रसिंह राजपुरोहित. जोधपुर ग्रामीण

डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर (वैद्य)प्रदीप कुमार प्रजापति के सानिध्य में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत दिनांक 6 जुलाई 2024 शनिवार को गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर कुलपति प्रोफेसर प्रजापति ने निर्माणाधीन कुलपति निवास पर आम का पौधा लगाया। हर्बल गार्डन प्रभारी डॉक्टर राजेंद्र पूर्विया ने बताया कि फार्मेसी के चारों ओर फार्मेसी निदेशक डॉक्टर विजयपाल त्यागी ,डॉक्टर संगीता चाहर, स्नातकोत्तर अध्येताओं एवं फार्मेसी के कर्मचारियों ने नीम, शाल्मली और सप्तपर्ण के पौधों का रोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान में अपना सहयोग दिया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारी ,शिक्षक, छात्र,कर्मचारियो द्वारा विश्वविद्यालय के प्रशासनिक खंड के सामने एवं अस्पताल रोड पर 80 औषधीय पादप निर्गुंडी एवं नींबू, कुटज तथा सुश्रुत ऑडिटोरियम के सामने शीशम के 25 पौधों का रोपण किया गया ।इस प्रकार 100 से अधिक पौधों का रोपण गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिवस पर किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर वैद्य प्रजापति सहित द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष एवं छात्रावास अधीक्षक प्रोफेसर चंदन सिंह ,हर्बल गार्डन के प्रभारी डॉ राजेंद्र पूर्विया ,डॉक्टर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित , स्नातकोत्तर क्रिया शारीर विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर दिनेश शर्मा, डॉ अजीत चारण, अक्षित , नारायण सहित संकाय सदस्यों , स्नातकोत्तर अध्येताओ, कर्मचारियों ने सघन वृक्षारोपण किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor