Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:33 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:33 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मालू अध्यक्ष, विनायकिया महामंत्री और मणोत कोषाध्यक्ष बने

शिव वर्मा. जोधपुर

साधुमार्गीय जैन समता युवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव समता भवन में राष्ट्रीय मंत्री तनसुख गुलेच्छा की देखरेख में संपन्न हुए। रमेश मालू को अध्यक्ष, हेमंत विनायकिया को महामंत्री एवं प्रतीक मणोत को कोषाध्यक्ष चुना गय। शेष पदों के लिए अध्यक्ष रमेश मालू को अपनी टीम चुनने के लिए अधिकृत किया गया। प्रारंभ में शालीभद्र सिंघी ने सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री गुलाब चौपड़ा ने युवा सदस्यों के योगदान की सराहना की। बहादुरचंद गणोत, जसराज चौपड़ा, नेमीचंद पारख, पारसमल सांखला व अनिल सांखला ने सदन को संबोधित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor