सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
नाबालिग से रैप में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि पुलिस थाना बोरुन्दा टीम द्वारा पोक्सो -बलात्कार में वान्छित मुल्जिम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दिनांक 26.06.2024 को थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रार्थी पुलिस थाना बोरुंदा जिला जोधपुर ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी नाबालिंग लड़की के साथ सुनिल जाट द्वारा जबरदस्ती बलात्कार किया है। उक्त एससी/एसटी वर्ग की महिला अत्याचार की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण संख्या 96 दिनांक 26.06.2024 धारा 363, 376, 506 भादस व 3/4 पोक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुभकरण उप अधीक्षक पुलिस एससी/एसटी सैल जोधपुर ग्रामीण द्वारा शुरू किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि उक्त घटना की गम्भीरता को देखने हेतू भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जोधपुर ग्रामीण व शुभकरण उप अधीक्षक पुलिस एससी/एसटी सैल जोधपुर ग्रामीण, के सुपरविजन में एवं गोमाराम वृताधिकारी वृत बिलाडा के निर्देशन में थानाधिकारी पुलिस थाना बोरुन्दा देवकिशन उप निरीक्षक मय जाब्ता की गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन, तकनीकी डाटा बेस के आधार पर अभियुक्त सुनील को झांसी (मध्यप्रदेश) से दस्तयाब किया गया है। प्रकरण की घटना में शरीक अन्य आरोपीगणों के सम्बध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थानाधिकारी बोरुन्दा देवकिशन उ.नि., हैड कानि मनोज, दिनेश कानि., रामनरेश कानि., सुभाष कानि., सुखदेव कानि., सुरेश कानि.(डी.एस.टी) की मुख्य भूमिका रही है।




