Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:34 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:34 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर पोस्टर विमोचन

आयोजन मालावास राधे कृष्ण गौशाला में होगा

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

मालावास गौशाला में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन व रक्तदान शिविर को लेकर शनिवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। राधे कृष्ण गौशाला अध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने बताया कि नवयुवक मंडल समिति मालावास के तत्वाधान में ब्राह्मण व वैष्णव समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई 2024 को मालावास की राधे कृष्ण गौशाला में होगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन की साथ ही रक्तदान एवं दमा रोग जाँच वह परामर्श शिविर भी आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू की गई। पोस्टर विमोचन के रामनिवास चौधरी, महेंद्र देवड़ा, गणपत गहलोत, नेमीचंद देवासी, गौतमराम, हरीराम, अशोक सैनी, ईश्वर बेनीवाल, रामकरण डूडी, भीरम देवासी, श्रवन देवासी, अशोक जलवानिया, दलाराम गहलोत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इस प्रथम बार आयोजन होने वाले कार्यक्रम को लेकर युवाओं के अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न आवश्यक तैयारियां शुरू की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor