Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:50 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:50 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ.मुखर्जी राष्ट्र के प्रति त्याग व समर्पण की अमर मिसाल : केन्द्रीय मंत्री शेखावत

शिव वर्मा. जोधपुर. कोलकाता

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दो दिवसीय कोलकाता प्रवास पर है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद को जन-जन की आवाज़ बनाने वाले बलिदानी महापुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में डॉ. मुखर्जी के 10 से ज़्यादा दुर्लभ फोटोग्राफ़्स और उनके द्वारा व उन पर लिखी गईं 80 से अधिक किताबें प्रदर्शित हैं। केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सादर वंदन किया और कहा कि डॉ.मुखर्जी राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण की अमर मिसाल हैं। उन्होंने भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया। यह महत्वपूर्ण प्रदर्शनी 5 अगस्त तक जारी रहेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor