Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:50 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जांगिड़ समाज की 200 प्रतिभाएं सम्मानित

पंकज जांगिड़. जोधपुर

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान की ओर से शास्त्री नगर ‘ए’ सेक्टर स्थित श्री विश्वकर्मा पब्लिक सैकेंडरी स्कूल में प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान जोधपुर के जिलाध्यक्ष उत्तम जांगिड ने बताया कि कार्यक्रम प्रदेशाध्यक्ष भगवानराम “फौजी” पाखरवड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उ.प्र. सरकार श्रीराम आसरे विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जोधपुर गणपतलाल सुथार, पूर्व निदेशक राजसीको डॉ. अजय शर्मा, श्री जांगिड पंचायत जोधपुर के अध्यक्ष वासुदेव बुढल, एसई डीस्काम ओमप्रकाश सुथार, समाजसेवी व उद्यमी किशनलाल बरड़वा, पुखराज पलोल, हरीश दम्मीवाल, नरेश दम्मीवाल सहित अनेक गणमान्य समाज बंधु व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

प्रदेशाध्यक्ष भगवान राम ‘फौजी’ पाखरवड़ ने बताया कि कार्यक्रम में जांगिड-सुथार समाज के पांचवी, आठवीं, दसवीं व बारहवीं बोर्ड में 80 प्रतिशत एवं उच्च स्तरीय शिक्षा में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशालियों तथा समाज के सरकारी विभाग से सम्मानित सरकारी कर्मचारी व अधिकारी के साथ खेलकूद, कला, संस्कृति व राजनीति आदि क्षेत्र में अपने नाम कीर्तिमान स्थापित करने वाली जोधपुर सहित राजस्थान के सभी शहरों की 275 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीराम आसरे विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को मेहनत और लगन से शिक्षा ग्रहण करने की ज़रूरत है। छात्र ही देश के भविष्य हैं। आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य संवारेंगे। श्री विश्वकर्मा भगवान ही हमारे आराध्य देव हैं और इन्हीं से हमारी पहचान हैं। भगवान विश्वकर्मा की पूजा हमारे गौरव और सम्मान से जुड़ा है। समाज के लोग शिक्षित एवं संगठित होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़े।

प्रदेश कोषाध्यक्ष जसराज सुथार ने बताया कि करियर काउंसलर्स के माध्यम से समाज के शिक्षाविदों की टीम द्वारा बच्चों को केरियर सम्बन्धी मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान बच्चों से पूछा गया कि वे क्या बनना चाहते हैं। एक्सपर्ट ने इसके लिए उन्हें कठोर मेहनत करने की सलाह देते हुए उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नियम और शर्तें बताई और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्लानिंग के साथ मेहनत करनी पड़ती है। सवालों को तय पैटर्न के अनुसार हल करना पड़ता है। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता। इसलिए सभी बच्चों को मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

कार्यक्रम की व्यवस्था में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा प्रदेश सभा राजस्थान जोधपुर के जिलाध्यक्ष उत्तम जांगिड, प्रदेश कोषाध्यक्ष जसराज सुथार, प्रदेश महामंत्री बाबुलाल शर्मा, जिला महामंत्री देवीलाल छड़ियां, जिला संगठन मंत्री कंवरलाल पाखरवड़, जिला सलाहकार एडवोकेट हरीश जांगिड़ सहित हुकमाराम झिलोया, रामदयाल जादम, वासुदेव नागल, रामस्वरूप जादम व दिनेश सांड ने सहयोग दिया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor