राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
थाना लोहावट के टॉप-10 में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि पुलिस थाना लोहावट हल्का क्षेत्र के ग्राम शैतानसिंह नगर में माह दिसम्बर 2023 में हुई लूट व अन्य वारदात में फरार चले रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करनें सफलता प्राप्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को वांछित एवं फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के विशेष निर्देश प्रदान किये गये थे, जिसकी पालना में विक्रमसिंह भाटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व शंकरलाल छाबा उप पुलिस अधीक्षक वृत लोहावट के निर्देशन मे शिवराज सिंह भाटी थानाधिकारी लोहावट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माह दिसम्बर 2023 में ग्राम शैतानसिंह नगर में स्थित निर्माणाधीन पॉवर प्लांट में हुई डकैती के प्रकरण तथा अवैध हथियार का उपयोग कर, पीछा करने व धमकी देने के प्रकरण में वांछित आरोपी जितेन्द्रसिंह व किशनसिंह को दिनांक 05.07.2024 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी जितेन्द्रसिंह करीब 07 माह से वांछित होकर फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 06.07.2024 को न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा प्राप्त की जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही में शिवराज सिंह भाटी, नि.पु., कानि. जितेन्द्र, मदनलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिनकी हौसला अफजाई हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।




