शिव वर्मा. जोधपुर
त्रिपोलिया बाजार युवा सेवा संगठन की ओर से अनवरत चल रहे गौ सेवा व जीव दया का कार्यक्रम सभी व्यापारी बंधु के सहयोग से रविवार को मण्डोर घोडाघाटी स्थित शंकरमठ गौशाला में आयोजित किया गया।
संघ के सदस्य देवेंद्र बाफना ने बताया कि विगत कई वर्षो से अनवरत सभी व्यापारी बंधुओ के सहयोग से गौ सेवा व जीव दया का कार्यक्रम अलग अलग गौशालाओं में आयोजित किया जा रहा है। इसी कडी में रविवार को मण्डोर घोडा घाटी स्थित शंकर मठ गौशाला में गायों को हरा चारा, चीटियों के लिए कीडीनगरा व श्वानों को दूध रोटी खिलाकर सेवा कार्य किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के सदस्य प्रेम मालपानी, ललित पटवा, गौरव फोफलिया, सागर नागोरी, प्रकाश सालेचा, रौनक राठी, जगदीश राठी व गणमान्य व्यापारियों ने सेवा कार्य में सहयोग दिया। संघ के सदस्य ऋषि पटवा ने बताया कि संगठन के व्यापारियों की ओर से शीघ्र ही बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था शुरू की जायेगी।




