Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:52 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:52 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को, पोस्टर का विमोचन

अभिषेक सैन. जोधपुर

दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव सेन भक्ति पीठ मुख्यालय बाबा रामदेव मंदिर राइका बाग जोधपुर में सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया जाएगा। सैनाचार्य के प्रतिनिधि रघुवीर सिंह भदावत ने बताया कि माहेश्वरी जन उपयोगी भवन रातानाडा जोधपुर में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत 20 जुलाई को रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या और 21 जुलाई को प्रातः 10 15 बजे से गुरु पूजन व दोपहर 1:00 बजे से गुरु प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज के सान्निध्य में समाजसेवी सुरेश बुगालिया, प्रदीप निर्वाण, महावीर सिंह गंटिया, जसवंत सिंह इंदा, छोटू सिंह, पुनीत अग्रवाल, गणपत सिंह राजपुरोहित, नरेंद्र पंवार, जगदीश भाटी, नरपत सिंह राजपुरोहित, नयन चौहान, श्याम बाबू, रमेश त्रिपाठी, गौरव बागड़ी, पप्पू आचार्य सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor