Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:53 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:53 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

लॉयंस क्लब वेस्ट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, लॉयन मोहन रत्नेश अध्यक्ष व गहलोत सचिव बने

दीपक कुमार सिंघवी. जोधपुर

लॉयंस क्लब्स इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के प्रमुख क्लब लॉयंस क्लब जोधपुर वेस्ट वर्ष 2024-25 के लिए नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह लॉयंस भवन में आयोजित किया गया। इस बीच बहुप्रांत के प्रथम पूर्व चेयरपर्सन अरविंद चतुर ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, जिसमे अध्यक्ष पद पर लॉयन मोहन रत्नेश जैन, सचिव पद पर ब्रह्म सिंह गहलोत (RES) और कोषाध्यक्ष पद पर राकेश भाटी को शपथ दिलाई गई। पद स्थापना अधिकारी अरविंद चतुर ने संगठन की कार्यप्रणाली, पद के कर्तव्य और दायित्व के बारे में सुंदर रूप से बताया।

नवनियुक्त अध्यक्ष लॉयन मोहन रत्नेश जैन ने वर्ष भर किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताते हुए बताया की बड़ी संख्या नेत्र जांच शिविर और 2500 से अधिक निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किए जायेंगे। 3000 पौधे लगाने का भी लक्ष्य रहेगा। नेत्रदान और देहदान के लिए लोगो को प्रेरित किया जायेगा। जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया जाएगा, निर्धन बच्चों को पुस्तकें दी जाएंगी, वीर सैनिकों और शिक्षकों का सम्मान किया जायेगा। बच्चों में बढ़ रहे कैंसर से निपटने हेतु मेडिकल कैंपों के द्वारा बचाव, युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति से कैसे मुक्ति हो, आदि कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल सुशीला बोहरा, सुखराज मेहता, सुरेश गोयल एवं संभागीय अध्यक्ष बबिता गुर्जर भी उपस्थित थे। 23-24 की रिपोर्ट पूर्व सचिव पारस चंद भंडारी ने रखी। पूर्व अध्यक्ष ताराचंद गहलोत द्वारा विशेष सेवा कार्य करने वाले लॉयन साथियों को सम्मानित किया गया। सत्यप्रसन चंद भंडारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor