Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:26 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:26 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंचों का किया गया गठन

शिव वर्मा. जोधपुर

13 जुलाई को आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, (लोक अदालत) विनियम 2009 यथा संशोधित विनियम 2019 के प्रावधानों के नियम 6 (ख) की पालना में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के स्तर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के आसीन न्यायाधिपतियों की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की बैंचों का गठन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में रखे गए प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 10.30 से 1.00 बजे तक एवं दोपहर 2.00 बजे से सांय 4.30 बजे तक होगी।

राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के सचिव श्री अजीज खान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 1 (कोर्ट न. 12) के लिए अध्यक्ष न्यायाधिपति कुमारी रेखा बोराणा तथा मनोनित सदस्य अधिवक्ता श्री पंकज रविन्द्र मेहता, राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 2 (कोर्ट न. 13) के लिए अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री् कुलदीप माथुर तथा मनोनित सदस्य अधिवक्ता श्री विनय जैन, राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 3 (कोर्ट न. 14) के लिए अध्यक्ष न्यायाधिपति डॉ0 नूपुर भाटी तथा मनोनित सदस्य अधिवक्ता श्री ओमप्रकाश जोशी होंगे।

इसी प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 4 (कोर्ट न. 15) के लिए अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री राजेंद्र प्रकाश सोनी तथा मनोनित सदस्य अधिवक्ता श्री महावीर बिश्नोई, राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच संख्या 5 (कोर्ट न. 16) के लिए अध्यक्ष श्री योगेन्द्र कुमार पुरोहित तथा मनोनित सदस्य अधिवक्ता श्री शरद कोठारी होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor