Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:36 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:36 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जीनगर समाज के लोगों ने संयुक्त महासभा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों का किया सम्मान

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

जीनगर समाज कुड़ी भगतासनी, मधुबन, बासनी, सांगरिया, झालामंड के निवासियों द्वारा संयुक्त महासभा समिति ट्रस्ट जोधपुर के पदाधिकारिओ का सम्मान किया गया। जीनगर समाज संयुक्त महासभा के पदाधिकारी अध्यक्ष जानकीदास चौहान, महासचिव नेमीचंद जीनगर, कोषाध्यक्ष लता चौहान एवं मेहमान रमेश पंवार, प्रकाश सोनगरा, हरीश गुजर का जीनगर समाज कुड़ी भगतासनी,मधुबन, बासनी,संगरिया ,झालामंड निवासियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बातचीत के दौरान जीनगर समाज जोधपुर के सामाजिक कार्यों के उत्थान में सभी मिलकर कार्य करने पर जोर दिया। समिति के पदाधिकारिओं ने रखी कुर्सियों को हटाकर बिछी दरी पर बैठकर एक परिवार की तरह एक जाजम पर महिला एवं पुरुष सभी ने मिलकर एक दूसरे से बातें की। स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रामकिशन चौहान, नंदकिशोर चौहान, दिनेश आसेरी, विनोद कुमार पंवार, दयाराम सोनगरा, गौरीशंकर सोलंकी, ताराचंद सोलंकी, कैलाश चौहान, रनीश परमार, विक्रम आसेरी, महिला शक्ति मेंं आनंद कौर चौहान,  सरोज चौहान, कंचन देवी आसेरी, पुष्पा पंवार मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor