Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 12:46 pm

Thursday, July 9, 2026, 12:46 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

अधिकारी लोकहित में पूरी संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ करें काम : जोगाराम पटेल

संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री ने मंगलवार को सर्किट हाउस में की जन सुनवाई
राखी पुरोहित. जोधपुर
संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ ही समग्र जन कल्याण और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन प्रयासों में कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। केबिनेट मंत्री ने यह बात मंगलवार को जोधपुर सर्किट हाऊस में जनसुनवाई के दौरान कही।
पटेल ने आम जन की समस्याओं को सुना तथा इनके बारे में संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
जोगाराम पटेल ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण की आरंभिक पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके और इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।
केबिनेट मंत्री  पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं तथा जन सुविधाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का सर्वाेपरि दायित्व है, जिसे उन्हे पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए ताकि सुशासन के संकल्पों को साकार किया जा सके। आम जन की समस्याओं को तसल्ली से सुनते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि समस्याओं का यथोचित समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor