विधायक गर्ग सहित कई जनप्रतिनिधि को निमंत्रण दिया
सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)
मालावास राधे कृष्ण गौशाला में होने जा रहा 15 जुलाई को ब्राह्मण व वैष्णव समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन को आयोजनकर्ताओं ने बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग को निमंत्रण देकर पोस्टर विमोचन करवाया। जिसमें गौशाला अध्यक्ष रामनिवास चौधरी, रामकरण डूडी, महेंद्र देवड़ा, गणपत गहलोत, पूर्व सरपंच शिवप्रकाश खोजा, नेमाराम देवासी, नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। 15 जुलाई को सामूहिक विवाह सम्मेलन के साथ-साथ रक्तदान शिविर व अस्थमा रोग जांच शिविर भी आयोजित होगा। यह आयोजन नवयुवक मंडल समिति मालावास द्वारा करवाया जा रहा है। इस संपूर्ण कार्यक्रम को लेकर रामनिवास चौधरी ने बताया कि अलग-अलग युवाओं की कमेटियों का गठन करते हुए कार्य का बंटवारा करते हुए विभिन्न आवश्यक तैयारियां जोर-जोर से शुरू कर दी गई है। वहीं गौशाला अध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने मालावास गांव विभिन्न समस्याओं से भी विधायक अर्जुनलाल गर्ग को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान को लेकर आग्रह किया। इस कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण देने की कड़ी में पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़, उत्कर्ष क्लासेज के निदेशक निर्मल गहलोत, राजेंद्र गहलोत व विकास साबू जोधपुर को आयोजन कर्ताओं ने मिलकर निमंत्रण दिया।




