Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 4:07 am

Friday, July 10, 2026, 4:07 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

जिले के टॉप वांछित अपराधियों पर इनाम की घोषणा, सक्रिय अपराधियों को चिहि्नत कर हिस्ट्रीशीट खोली

जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह यादव की अगुवाई में खाकी ने कसा अपराधियों पर शिकंजा

डीके पुरोहित. जोधपुर, सोहनलाल वैष्णव बोरुंदा

जिले के टॉप वांछित अपराधियों पर इनाम की घोषणा की गई है और सक्रिय अपराधियों को चिहि्नत कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि जिला जोधपुर ग्रामीण में वान्छित अभियुक्तों के विरूद्ध इनाम की घोषणा के साथ नवीन हिस्ट्रीशीट के लिए अपराधियों का चयन कर सूची जारी करते हुये कहा है कि ये सभी अपराधी आपराधिक गतिविधियों के विभिन्न प्रकरणों में वान्छित अपराधी है, जिनका दस्तयाबी होना अति आवश्यक है, इनकी दस्तयाबी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अलग-अलग इनाम भी घोषित किया जाता है।

उक्त अपराधियों के सम्बन्ध में जो काई व्यक्ति पुलिस को आसूचना देगा या दस्तयाब करवाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को वान्छित अपराधी के नाम के सामने अंकित नकद पुरस्कार प्रदान किया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जावेगा तथा सम्बन्धित व्यक्ति इन अपराधियों के सम्बन्ध में सूचना जरिये व्यक्तिगत रूप से आकर, टेलीफोनिक व सोशल मीडिया यथा वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम आदि के जरिये देकर सूचित कर सकता है। पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण का निर्णय अंतिम होगा। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में वान्छित अपराधियों के बारें में विभिन्न पुलिस टीमों यथा जिला विशेष टीम, क्यू.आर.टी. आदि का गठन किया गया है जो विभिन्न माध्यमों से अपराधियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिये हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिये विशेष योजना बनायी जाकर इनकी सम्पतियों की सूची तैयार की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा ये निर्देश दिये गये हैं कि कोई भी व्यक्ति इन वान्छित इनामी अपराधियों की सहायता करेगा या उनकी मुखबिरी करेगा अथवा पुलिस प्रशासन की गोपनीय मूवमेंट की सूचना देगा उसके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। इनके फरारी के ठिकानों और शरण देने वालों की सूची तैयार की जाकर कार्यवाही के लिये निर्देश जारी किये गये हैं।

जिला स्तरीय टॉप 10 वांछित अपराधियों की सूची

1- बोरून्दा सुरेश जोशी पुत्र श्रवणलाल जोशी, निवासी बोरून्दा इनाम 25000 रुपए। 2- बोरून्दा किरणपाल पुत्र आत्माराम जाति गुर्जर उम्र 46 वर्ष निवासी दादरी पुलिस थाना दौराला जिला मेरठ उतरप्रदेश इनाम 25000 रुपए। 3- बोरून्दा लोकेन्द्र पुत्र प्रेमसिह जाति जाट उम्र 53 साल निवासी कुकड़ा पुलिस थाना नई मण्डी जिला मुजफ्फरनगर उतरप्रदेश इनाम 25000 रुपए। 4- बोरून्दा किशनसिह  पुत्र सुमेर सिंह जाति राजपुत निवासी रावनियाना, पुलिस थाना बोरून्दा, जिला जोधपुर ग्रामीण इनाम 25000 रुपए। 5- भोपालगढ बद्रीराम पुत्र गंगाराम जाति जाट उम्र 43 वर्ष निवासी सुरपुरा खुर्द पुलिस थाना भोपालगढ जिला जोधपुर ग्रामीण इनाम 25000 रुपए। 6- शेरगढ पवन गुरू पुत्र सुमेरचन्द जाति ब्राह्मण निवासी बालेसर पुलिस थाना बालेसर इनाम 25000 रुपए।
7- पीपाड शहर विष्णु उर्फ विष्णुराम पुत्र बींजाराम जाति विश्नोई निवासी ढाका की ढाणी, जंभनगर कापरड़ा पुलिस थाना कापरड़ा इनाम 25000 रुपए। 8- चामू समुन्द्रसिंह पुत्र राजूसिंह जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी पण्डितो का बास थाना चामू जिला जोधपुर ग्रामीण इनाम 20000 रुपए।  9- खेडापा सुरजाराम पुत्र प्रतापराम जाति जाट (ताण्डी) निवासी कुड़ पुलिस थाना कापरड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण इनाम 25000 रुपए। 10- औसियां हनुमान उर्फ लादेन पुत्र केसुराम जाति विशनोई उम्र 30 साल निवासी रावतबेरा सिरमण्डी पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर ग्रामीण इनाम 25000 रुपए।

जिला जोधपुर ग्रामीण 25000/- व 20000/-के वांछित ईनामी अपराधियों की सूची 

1- शेरगढ़ सोनाराम पुत्र रेवतराम देवासी निवासी देवासीयों की ढाणीयां मोगड़ा कला पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर आयुक्तालय 25000 रुपए इनाम। 2 बालेसर नारायण चौधरी पुत्र घासी जाट निवासी बराणा थाना आसींद जिला भीलवाडा 25000 रुपए इनाम। 3 बालेसर हंसराज पुत्र रामप्रसाद गुर्जर निवासी पनवासा पीएस असनावर जिला झालावाड़ 25000 रुपए इनाम। 4 बालेसर तरबेज खॉ पुत्र शबीर खॉ निवासी 32 गवली मोहल्ला, गायकवाड पुलिस थाना किशनगंज इन्दौर 25000 रुपए इनाम। 5 बालेसर निशान सिंह पुत्र मेजर सिंह जाति जट निवासी जोेगेवाला पुलिस थाना मखू जिला फिरोजपुर पंजाब 20000 रुपए इनाम।
6 बालेसर दीवान सिंह जडेजा पुत्र हेतु भा जाति राजपूत निवासी वरसाणा पुलिस थाना अंजार जिला कच्छ गुजरात 20000 रुपए इनाम। 7 भोपालगढ़ रवि जैन पुत्र ओमप्रकाश निवासी अयाना पुलिस थाना पिपलौदा मध्यप्रदेश 20000 रुपए इनाम।

 नवीन खोली गई हिस्ट्रीशीट पत्रावली के अभियुक्त 

1. विशालसिंह पुत्र जसवंतसिंह राजपुत निवासी बन्नौ का बास नाथड़ाउ पुलिस थाना चामू।

2. समुन्द्र सिंह पुत्र राजुसिंह रावणा राजपुत निवासी पण्डितों का बास पुलिस थाना चामू।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor