Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 4:07 am

Friday, July 10, 2026, 4:07 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गौवंश तस्करी के प्रकरण में 25 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

गौवंश तस्करी के प्रकरण में 25 साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10.07.2024 को पुलिस थाना फलोदी ने 25 साल से फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद खां पुत्र श्री आदम खाँ जाति मुसलमान निवासी बैंगटी कला, पुलिस थाना फलोदी, जिला फलोदी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि जिले भर मे फरार वांछित स्थाई वारंटीयों की धरपकड हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी श्री विक्रमसिह भाटी के सुपरविजन मे श्री आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन मे रामेश्वर दयाल निपु थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी। थानाधिकारी फलोदी रामेश्वर दयाल के निर्देशन मे गठित टीम द्वारा तकनीकी डाटाबैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गयी। इस आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर पुलिस थाना फलोदी टीम ने मुकदमा नम्बर 41/1999 धारा गौवंश अधिनियम पुलिस थाना आबुरोड सदर जिला सिरोही में 25 साल से फरार स्थाई वारंटी मोहम्मद खां पुत्र आदम खाँ जाति मुसलमान निवासी बैंगटी कला पुलिस थाना फलौदी को दस्तयाब करवाकर थाना आबुरोड सिरोही की टीम को सुपुर्द किया गया। वारंटी मोहम्मद खां द्वारा वाहन में परिवहन किये जा रहे गोवंश को वर्ष 1999 में आबूरोड़ पुलिस ने बरामद किये थे। उक्त में मुख्य भूमिका निभाने वाले रामेश्वर दयाल निपु, थानाधिकारी फलोदी, भंवरलाल सउनि द्वितीय, हैड कानि बाबूराम (विशेष भूमिका) को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor