फलोदी, बाप, भोजासर व लोहावट थाने में 18 चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था
डीके पुरोहित. जोधपुर
फलोदी पुलिस ने चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 20 लाखरु के 8 क्विटल तांबा केबल, 10 लाख के बिजली के तार, 20 लाख रुपए की मोटर, 70 हजार के ट्रांसफार्मर चोरी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस इन आरोपियों से माल बरामदगी के प्रयास में लगी है। उपरोक्त चोरियों का माल कबाडियों को करीब 20 लाख रुपए में बेचा गया। थाना फलोदी, बाप, भोजासर, लोहावट में अब तक 18 चोरी की वारदातों काे अंजाम दिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि फलोदी पुलिस नें चोरी की वारदात करने पर आरोपी विनोद पुत्र खेताराम जाति मेघवाल उम्र 20 साल निवासी खीचन पुलिस थाना फलोदी, महेंद्र पुत्र सोहनसिंह जाति रावणा राजपूत उम्र 25 साल निवासी खीचन पुलिस थाना फलोदी, शैतान पुत्र बाबूलाल जाति खटीक उम्र 24 साल निवासी खीचन पुलिस थाना फलोदी और नरेन्द्र पुत्र बाबूराम जाति खटीक उम्र 21 साल निवासी खीचन पुलिस थाना फलोदी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी की कुल 18 वारदातें करना स्वीकार की है।
पुलिस अधीक्षक फलोदी अवाना ने बताया कि थाना हल्का के ग्राम खीचन में दिनांक 8 जुलाई की रात खीचन वन विभाग कुरजां कन्जर्वेशन एरिया के गेट, तारबन्दी, जाली वगैरा सामान चोरी हो गयी थी। जिस पर अभियोग 287 दिनांक 9.07.2024 धारा 303(2) भारतीय न्याय सहिंता 2023 मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु किया गया था। जिस पर कस्बा फलोदी व आस पास के ग्रामीण इलाको में बढती चोरियों की वारदातों को रोकने व प्रकरण में माल मशरुका बरामद करने के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह व वृताधिकारी आयुष वशिष्ठ के निर्देशन मे रामेश्वर पु.नि. थानाधिकारी फलोदी व अन्य मुलाजमान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने रात दिन मेहनत कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा संदिग्ध लोगों का तकनिकी डेटा बैस तैयार किया तथा सीसीटीवी फुटेज चेक किये। जिस पर दिनांक 11.07.2024 को रामेश्वर पु.नि. थानाधिकारी फलोदी के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त आराोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर माल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
कबाड़ी का सामान खरीदने के बहाने रेकी करते और चोरी को अंजाम देते
उपरोक्त वारदात करने से पूर्व चोरों द्वारा चोरी करने वाले स्थान तथा चोरी करने वाले सामान की आरोपी नरेन्द्र कबाङी का सामान खरीदने के बहाने से रेकी करता है। उसके बाद योजना बनाकर रात में करीब 12 से 03 बजे के बीच में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लोहें की ऐंगलों से खम्भों पर चढने के लिए विशेष प्रकार कें उपकरण, (जूते) बनाकर उपयोग में लेते हैं। तार केबिल काटने के लिए हैवी कट्टर उपयोंग में लेते हैं। उपरोक्त कार्यवाही में रामेश्वर पु.नि. थानाधिकारी फलोदी, हैड कानि. ओमाराम, श्रवण कुमार पुलिस थाना फलोदी, प्रदीप हैड कानि. प्रभारी, जिला स्पेशल टीम फलोदी, गिरराजसिंह कानि (विशेष भूमिका), सहीराम, महेन्द्र उज्वल, महेन्द्र चौधरी, चौखाराम, भगवानाराम, पुलिस थाना फलोदी से सुरेश, लक्ष्मणराम, प्रकाश, भगवानाराम की अहम भूमिका रही है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।




