Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 3:17 am

Thursday, August 27, 2026, 3:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

एक पेड मां के नाम के तहत लगाए पौधे

हरित राजस्थान, समृद्ध राजस्थान का लिया संकल्प

सोहनलाल वैष्णव. बोरुंदा (जोधपुर)

मातृशक्ति और प्रकृति के संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ “एक पेड़ मां के नाम अभियान” के अंतर्गत शनिवार को मगरा क्षेत्र के ग्राम रास में हनुमान मन्दिर परिसर, पुलिस थाना परिसर व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, रास परिसर में पौधे लगाए गए। हरियालों मंगराचल अभियान के संयोजक शिक्षक हजारी सिंह रावत टाटगढ़ के साथ रास थानाधिकारी हुकुमगिरी, जिला परिषद सदस्य रासासिंह रावत, सरपंच प्रतिनिधि रामदेव महावर, समाजसेवी श्रीदास वैष्णव रास, पूर्व पं स सदस्य भुण्डाराम गुर्जर, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष रवि सोनी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, समाजसेवी नाथुलाल सोनी, युवा क्लब अध्यक्ष श्यामसुंदर निम्बावत, जगदीश सांखला, पुजारी दामोदर वैष्णव द्वारा लाल चन्दन, बिल्वपत्र, अर्जुन, रूद्राक्ष, पारस पीपली व फलदार तथा फूलदार पौधे लगाए गए।  समाजसेवी श्री दास वैष्णव रास ने सभी प्रदेशवासियों से  अनुरोध किया  कि पर्यावरण संरक्षण के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं व व्यापक वृक्षारोपण के माध्यम से ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के लक्ष्य को साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान सुनिश्चित करें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor