Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 4:38 am

Thursday, August 27, 2026, 4:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मारवाड़ राजपूत सभा भवन में बनने वाले बहुउद्देशीय भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ 

समाज के भामाशाहो के आर्थिक सहयोग से बनेगा भवन, 20 कमरे , हॉल ,पार्किंग से सुसज्जित बनेगा भवन

पहले भामाशाह के रूप में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष खांगटा ने की 5 लाख से एक कमरा बनाने की घोषणा

शिव वर्मा. जोधपुर

मारवाड़ राजपूत सभा भूमि पावटा बी रोड जोधपुर में बनने वाले बहुउद्देशीय सुसज्जित भवन का सोमवार को विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास हुआ। मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने पूजा अर्चना की व शिला न्यास किया।

20 कमरों व हॉल एवं पार्किंग से सुसज्जित बनेगा भवन-
मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ने बताया कि इस बहुउद्देशीय भवन में 20 कमरे, हॉल ,नीचे पार्किंग, लिफ्ट, गार्ड रूम स्वागत कक्ष का निर्माण होगा।

समाज के भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से बनेगा भवन

उन्होंने बताया कि इस नए भवन में बनने वाले कमरे सुविधा युक्त व सुसज्जित भवन का निर्माण होगे । उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले समाज बंधुओ को रियायती दर पर कमरा उपलब्ध होगा । शादी – समारोह में समाज के लोगों को रियायत दी जाएगी। बाहर से प्रतियोगी परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को भी रियायत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बहुउद्देशीय भवन का निर्माण समाज के भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से कराया जाएगा ।उन्होंने बताया कि कमरा निर्माण करवाने भामाशाह का नाम कमरे के बाहर पट्टिका लगाकर अंकित किया जाएगा ।

स्वयं खांगटा ने पहले भामाशाह की भूमिका निभाई

अध्यक्ष खांगटा ने समाज बंधुओ से इस भवन के लिए आर्थिक सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इस भवन के निर्माण के लिए थोड़ा-थोड़ा अंश आर्थिक रूप से प्रदान करें ताकि एक सुसज्जित भवन का निर्माण हो सके। अपनी अपील के साथ ही सबसे पहले भामाशाह की भूमिका निभाते हुए खांगटा ने एक कमरे के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा मौके पर ही कर दी।
इस अवसर पर मारवाड़ राजपूत सभा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह रूणकिया , महासचिव के वी सिंह चांदरख , निर्माण कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह प्यावा , कल्याण सिंह राठौड़ , बिशन सिंह सोढा , राजेंद्र सिंह लीलिया , जितेंद्र सिंह चाडी , मोहन सिंह खींची, शंभू सिंह मेड़तिया ,श्याम सिंह सजाड़ा , भंवर सिंह राठौड़ , राजेंद्र सिंह नरूका भवानी सिंह नरुका, प्रताप सिंह गादेरी, दिनेश सिंह बाबरा सुरेन्द्र सिंह , केयरटेकर श्रवण सिंह भाटी, सज्जन सिंह इंदा, सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor