Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 4:39 am

Thursday, August 27, 2026, 4:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

33 युवाओं ने रक्तदान किया
राधे कृष्णा गौशाला मालावास में समारोह आयोजित हुआ

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

राधे कृष्णा गौशाला मालावास में आयोजित ब्राह्मण वैष्णव प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे वहीं इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 33 युवाओं ने रक्तदान किया। कई भामाशाहों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया गौशाला समिति व नवयुवक मंडल समिति मालावास ने भामाशाहों का सम्मान भी किया।
राधे कृष्ण गौशाला मालावास में आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में सोमवार को चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे इस दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ जिसमें 33 युवाओं ने रक्तदान किया। मथुरादास माथुर चिकित्सालय जोधपुर की टीम ने रक्तदान संग्रह किया। मालावास गौशाला समिति के अध्यक्ष रामनिवास चौधरी ने बताया कि इस समय विवाह सम्मेलन में कई भामाशाहों ने हिस्सा लेते हुए सहयोग किया जिनको स्मृति चिन्ह व साफा द्वारा सम्मान भी किया गया। घरेलू वस्तुओं का कन्यादान भी किया गया जिसमें प्रत्येक जोड़े को हेलमेट भी दिया गया। सुरक्षा को लेकर इसको पहनने की सीख दी। इस दौरान रामकरण डुडी, पूर्व सरपंच शिवप्रकाश खोजा, बीरमराम देवासी, महेंद्र देवड़ा, गणपत गहलोत, नेमीचंद देवासी, गौतमराम, हरीराम, अशोक सैनी, ईश्वर बेनीवाल, श्रवण देवासी, अशोक जलवानिया, दलाराम गहलोत, स्वरुप देवासी, नेमाराम देवासी, महेंद्र वैष्णव, सत्यनारायण वैष्णव, पारस महाराज मादलिया, सोहनलाल सांखला पीपाड़ शहर, मालावास सरपंच पुष्पा माली व प्रमिला चौधरी खारिया खंगार तथा हरदेव चौधरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था देवासी समाज मालावास ने की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor