Explore

Search

Thursday, August 27, 2026, 3:56 am

Thursday, August 27, 2026, 3:56 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मुस्लिम प्रतिभाओं का सम्मान 20 को, तीन होनहार को मुफ्त उमराह का मौका मिलेगा

खिदमत-ए-खल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन की ओर से महिला पीजी महाविद्यालय ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे होगा आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

खिदमत-ए-खल्क ट्रेवल्स फाउंडेशन की ओर से 20 जुलाई को शाम 4 बजे महिला पीजी महाविद्यालय ऑडिटोरियम में मुस्लिम प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। अब्दुल वहीद गजधर, अब्दुल रहीम मोदी, मोहम्मद अय्यूब सिलावट, अब्दुल मजीद, मोहम्मद शाकिर, वसीम अख्तर और ताहिर कैफ ने बताया कि जोधपुर की मुस्लिम समाज की सभी जातियों से वर्ष 2024 में 10वीं, 12वीं में 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं नीट, एमबीबीएस, चार्टर्ड एकाउंटेंट या समकक्ष उच्च शिक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभावान बच्चों को एवं सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटों देकर सम्मानित किया जाएगा।

अब्दुल वहीद गजधर ने बताया कि जोधपुर शहर से 10वीं राजस्थान बोर्ड से मुस्लिम टॉपर, राजस्थान राज्य से 10वीं मुस्लिम टॉपर और उम्माह खुशियों का मेला में लक्की ड्रॉ से इनाम पाने वाले को उमराह फ्री में करने का मौका मिलेगा। गजधर ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने मार्कशाटी जमा करवा दी है वे अन्य किसी प्रकार के निमंत्रण की प्रतीक्षा किए बिना नियत समय व स्थान पर प्रोगाम में उपस्थित हो सकते हैं। गजधर ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां बांटी गई है। कार्यक्रम में प्रांतीय राजस्थान मुस्लिम तैली महापंचायत जोधपुर, मजलिस हमदर्दाने कौम मेड़ती सिलावट जोधपुर, मुस्लिम जमाअत नागौरी तेलियान समिति और जमीयत कौम नागौरी मोदियान समिति जोधपुर सहयोग कर रहे हैं।

पूर्व जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास होंगे मुख्य अतिथि

अब्दुल वहीद गजधर ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको, प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत राजस्थान के संरक्षक अशरफ अली खिलजी, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक इस्हाक अहमद मुगल, पूर्व जिला कलेक्टर झुंझुनू यूडी खान, उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम, एडिशनल एसपी नागौर नूर मोहम्मद राठौड़, रजिस्ट्रार राजस्थान सहकार विभाग जोधपुर मोहम्मद हारून बैलिम और समाजसेवी तैयब अली अंसारी मौजूद रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor